श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान का जीवन परिचय
जन्म : वि. संवत् 1508 भाद्रपद बदी 8 कृष्ण जन्माष्टमी को अर्द्धरात्रि कृतिका नक्षत्र में (सन् 1451)
ग्राम : पींपासर जिला नागौर (राज.)
पिताजी : ठाकुर श्री लोहटजी पंवार
काकाजी : श्री पुल्होजी पंवार (इनको प्रथम बिश्नोई बनाया था।)
बुआ : तांतूदेवी
दादाजी : श्री रावलसिंह सिरदार (रोलोजी) उमट पंवार ये महाराजा विक्रमादित्य के वंश की 42 वीं पीढ़ी में थे।
ननिहाल : ग्राम छापर (वर्तमान ताल छापर) जिला चुरू (राज.)
माताजी : हंसा (केसर देवी)
नानाजी : श्री मोहकमसिंह भाटी (खिलेरी)
** वि.सं. 1540 में चेत्र सुदी नवमी को पिताजी लोहटजी का स्वर्गवास
** उसके पांच महीने बाद माताजीकेसर देवी का स्वर्गवास।
** सात वर्ष तक मौन एवं सत्ताईस वर्ष गायें चराने के बाद
** 34 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर समराथल धोरे पर गमन एवं सन्यास धारण।
** वि. सं. 1542 में कार्तिक बदी 8 से अमावस्या तक बिश्नोई धर्म स्थापना।
** 51 वर्ष तक देश-विदेशों में भ्रमण किया। राजा-महाराजा, अमीर -गरीब, साधु-गृहस्थों को विभिन्न चमत्कार दिखाए। उपदेश दिए एवं वि.सं. 1593 मिंगसर बदी नवमी चिलतनवमी के दिन लालासर की साथरी पर निर्वाण को प्राप्त हुए।